आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सबकी सुन लेता वो पलटकर कुछ कहता नहीं

                
                                                         
                            सबकी सुन लेता वो पलटकर कुछ कहता नहीं
                                                                 
                            
जान पर खेल जाये लोगो वो डरता नहीं I

आज फिर देखा उस घर में दीये जलते हुये
अफ़सोस मगर अब उस जगह कोई रहता नहीं I

बरसों संभाले रखा चश्म-ओ-चराग को
आज न जाने क्यों हमसे खफा वो जलता नहीं I

कितनी उम्मीद लिए पूजते सदियों से जिसे
हाल-ए-गम देखकर अपना पिघलता नहीं I

साथ अपने भी चलकर कदम दो कदम देखो
वक्त कब गुजर जाये ये भी पता चलता नहीं I

कफस1 की कैद हर इंसान यहाँ पर लेकिन
इसकी आदत हुई सबको किसको खलता नहीं I

दर्द सीने में समाया है इस कदर अब तो
बोझ हो गयी गम-ज़दगी2 अब उतरता नहीं I

दिल की ज़मी काँप उठी हाल-ए-दिल सुनकर
लोग संग-दिल उनका मन भी मचलता नहीं I

सर्द मौसम ने किये बुरा हाल कुछ ऐसा
बदलो में छुपा सूरज भी निकलता नहीं I

कफस1 = पिंजरा
गम-ज़दगी2= दुखी होना

राकेश मौर्य , बी- ९०८, मेट्रो रेजीडेंसी ,नेतिवल,कल्याण-४२१३०६, महाराष्ट्र
यह रचना मेरी स्वरचित हैI प्रकाशन हेतु भेज रहे है I धन्यवाद I
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर