सांस लेना भी सवाल लगता है
जिंदगी जीना मुहाल लगता है I
आसमां देख जमीं उदास हुआ
यहां खुशियों का अकाल लगता है I
छा गयी खुशबु जहाँ के गुलशन में
ख्वाब जैसे ये खयाल लगता है I
देखकर हमको जमाना मुस्कुराए
साथ अपना बे-मिसाल लगता है I
वो न होती फिक्र-ए-हयात1 होती
हुस्न-बख्श2 का कमाल लगता है I
खुश-आब3 सादगी का दास हुआ
हाथ बाँधे वो रुमाल लगता है I
भूलकर घर वो मय-कदे पहुँचा
हाल-काल4 का हलाल लगता है ई
देखकर उसका जुनून जोश तौबा
शेर जैसे फिलहाल लगता है I
उसकी आंखें जुबान से अधिक बोले
शहर का वो कोतवाल लगता है I
फिक्र-ए-हयात1 =जिंदगी गुजारने की चिंता
हुस्न-बख्श2= रूप देनेवाला
खुश-आब3= चमक दमक रखनेवाला
हाल-काल3 = परिस्थिति
राकेश मौर्य , बी- ९०८, मेट्रो रेजीडेंसी ,नेतिवल,कल्याण-४२१३०६, महाराष्ट्र
यह रचना मेरी स्वरचित हैI प्रकाशन हेतु भेज रहे है I धन्यवाद I
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X