हाथों का ताला हुआ,
कुछ खोये से नज़र आते हैं I
कोई रिश्ता है अजीब सा,
बिना जोड़े जुड़ जाता है I
ये रिश्ते कुछ अजीब होते हैं,
ये कभी कुछ नहीं कहते हैं I
कभी बिना कहे सब कुछ कह जाते हैं,
खोये हुये रिश्तों को खोजने की कोशिश करते,
लेकिन इनकी गहराई में दोष लगाने से डरते नहीं I
कभी इन रिश्तों को सम्हाल नहीं पाते,
और कभी उन्हें टूटने भी नहीं देते I
क्यों जोड़ते हैं जब समझ में नहीं आता,
और टूटने पर भी क्यों रुक नहीं पाता I
इन रिश्तों की इस अजीब सी दुनिया में,
अलग अलग नाम दिये जाते हैं I
ये उन सपनों की तरह हैं जो,
सच होने से पहले टूट जाते हैं I
-राकेश मौर्य
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X