छोटी सी एक झलक सबको हम दिखाएँ,
किसी से कम नही हैं देखो हम महिलाएँ II
रातों की रोशनी हम दिन के उजाले,
जीवन पथ पे आगे रहे जहाँ भी जाए,
कर नहीं क्या सकते कोई हमे बताएँ,
किसी से कम नही हैं देखो हम महिलाएँ II
चार दीवारों से बाहर कदम रखा जब से,
दांतों में उगलियाँ सब दबा रहे तब से,
मुश्किल नहीं कुछ भी जब जिद पे अपनी आएँ,
किसी से कम नही है देखो हम महिलाएँ II
इतिहास बदल देंगे अब जुल्म ना सहेंगे,
ठानी जो एक बार हम करके वो रहेंगे,
शोला है शबनम भी खुश्बू हम ही फैलाएँ,
किसी से कम नही हैं देखो हम महिलाएँ II
राकेट की तरह चलता दिमाग अपना,
करके रहेंगे पूरा देखा जो हमने सपना,
हमसे आसमां में तारे हैं जगमगाएँ,
किसी से कम नही हैं देखो हम महिलाएँ II
-राकेश मौर्य
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X