आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जरूरी नहीं होता

                
                                                         
                            ख्वाहिशों का पूरा होना जरूरी नहीं होता,
                                                                 
                            
कुछ ख्वाहिशें ऐसी होती हैं जो साकार होने से पहले मुरझा जाती हैं।

सपनों का पूरा होना जरूरी नहीं होता,
कुछ सपने हमारे करीब से गुजर जाते हैं, कुछ सपनों का त्याग करना पड़ता है,
जैसे हाथों में आने से पहले कोई चीज फिसल जाती है।

दुआओं का असर होना जरूरी नहीं होता,
कभी-कभी ये दुआएं कुछ समय के लिए पास हमारे रूककर आगे निकल जाती हैं।

हर दोस्त का दोस्ती के काबिल होना जरूरी नहीं होता,
कुछ तो साथ चलते हैं कुछ दूर तक,कुछ बीच में ही साथ छोड़ जाते हैं।

हर मुलाकात का यादगार होना जरूरी नहीं होता,
कभी-कभी यही यादें जख्म बन जाती हैं,जो उम्र भर तड़पाती हैं।
-राकेश मौर्य 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर