जलन दिल में होती है,
जब अपनो से अधिक महत्त्व औरों को दिया जाता है।
जलन इंसान में शारीरिक और मानसिक
त्रास दोनों दे जाता है।
जब यह जलन शरीर में सारी जगह घेर लेता है,
तब शरीर में अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाता है।
भागदौड़ की दुनिया में हर दिल में जलन समाया है।
कोई खुद जल रहा तो कोई औरों को जला रहा है।
इस जलन से मुक्ति पाना आसान नही होता ,
यह उस बिन बुलाये मेहमान जैसा जो घर में आये,
फिर वापस जाने का नाम नहीं लेता।
जलन के समंदर में इन्सान डूबता जाता है,
दर्द के तूफान में वो घिरा जाता है।
जलन हर दिल में उबलता और तड़पता है।
निकाल फेंके जलन दिल से के इससे,
दिन का चैन रात का सुकून खो जाता है।
-राकेश मौर्य
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X