लहरों से आगे निकलना है,
तूफ़ां का रुख बदलना है।
डरता है कौन आँधियों से,
हवा के साथ चलना है।
मुश्किल है सफ़र आसान नही,
डर जाये हम ऐसे नादान नही।
गिरकर सौ बार संभलना है,
हवा के साथ चलना है।
चल पड़े कदम जो राहों में,
लिए लाखों ख्वाब निगाहों में।
दिल में जो ठाना वो करना है,
हवा के साथ चलना है।
लहरें जो शोर मचाती हैं,
जीना हमे सिखलाती हैं।
चलते चलते नहीं रुकना है,
हवा के साथ चलना है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X