आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हाल-ए-दिल छुपा लिया करते

                
                                                         
                            हाल-ए-दिल छुपा लिया करते
                                                                 
                            
अश्क धारा बहा लिया करते।

आंख बंद कर ख्वाब जब देखे
नींद से वो जगा लिया करते ।

दर्द होता नहीं मुझे लोगों
दिल में कांटे चुभा लिया करते ।

जब कभी रात रोशनी मांगती
दिल अपना जला लिया करते ।

मुस्कुराना नहीं हमें भाता
पास गम को बुला लिया करते ।

जिंदगी खूब हैं जलवे तेरे
याद आकर भुला लिया करते ।

'शशि' अजनबी नही रहा लेकिन
हाथ वो हमसे छुड़ा लिया करते।
-राकेश मौर्य
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर