दादी की गठरी थी बहुत ही पुरानी,
उसमे छुपी थी अनेक कहानियाँ।
गठरी में छुपी हुई यादों की फुहारें,
उसमे थी हमारी खुशियों की घड़ियाँ।
गठरी के आसपास रहती बचपन की यादें,
गठरी दादी रखती अपने सीने से लगाये ।
गठरी में था बंद खुशियों का खजाना,
दादी अपनी नज़रों के ताले उसपे लगाये ।
दादी की गठरी दिखाये कभी करिश्मा,
आँखों पर दादी लगाती काला चश्मा ।
दादी के गठरी से निकले पैसा रुपइया,
देखने वाले हम सभी खा जाते चकमा ।
दादी की गठरी न सिर्फ एक गठरी थी,
यादों से दादी की गठरी भरी पड़ी थी ।
हम बच्चों की खुशियाँ जिसमे बंद रहती,
अपनी प्यार की खुश्बू लुटाती रहती थी ।
अब जीवन में रहा कुछ ख़ास नहीं है,
दादी ,उनकी गठरी हमारे पास नहीं है।
उसकी यादों के सिवाय कुछ भी नहीं,
याद में उनकी ये आँखें छलक रही हैं ।
दादी की गठरी थी बहुत ही पुरानी,
उसमे छुपी थी अनेक कहानियाँ।
-राकेश मौर्य
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X