जब उसकी आँखो से हसीन ख्वाब उतंरेगे
तब आसमाँ से जमीं पर आफताब उतरेंगे l
मिट जाये अंधेरे रोशनी जगमगायेगी
उनके चेहरे से जब भी नकाब उतरेंगे l
बिखर जायेंगे अल्फाज जो छूटा लबों से
सुलगते होंठो से मचलते शबाब उतरेंगे l
जुल्फ लहरा दिये गर घटाये छा जायेंगी
छाँव बन जाये परछाई जब हिजाब उतरेंगे l
खुली किताब ये दिल कोई रोक टोक न था
पढ़ने दिल कभी अपना वो जनाब उतरेंगे l
सीने से लगा रखा जिसे हम ने उमर भर
वही करने हमारा अब हिसाब उतरेंगे l
नशा-ए-मय ने जो खोये होश सर-ए-महफिल
बहुत तड़पेगा दिल ये जब शराब उतरेंगे l
-राकेश मौर्य
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X