क्यों दिवारों बीच तन्हा रहते आज कल,
बे-गुनाही की वो सजा सहते आज कल।
शोर जब उठता उदास शहर की गलियों में,
यादकर बरसात में भीगते आज कल।
एक अलग दुनिया में जीने लगे हैं अब वो,
दूर हम सबसे जुदा वो रहते आज कल।
साजिश पल पल किया हमसे जिन्दगी ने,
अब गुजरती है उमर तो गिनते आज कल।
पास कोई अगर होता शिकायत करते,
हम अकेले तड़पते सिसकते आज कल।
कदर अपनी अब नही ये सोचकर हम तो,
गुन्हागार से हम तो अब लगते आज कल।
पा न सका उसे दिल को मलाल रहा
दूर होकर भी किया नफरतें आज कल
कौन सा गम जो उन्हें सताया करती है
रात दिन आँसू रहे छलकते आज कल।
जगह दिल मे आज भी है उनके लिए 'शशि'
वो नही इस बात को समझते आज कल।
-राकेश मौर्य
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X