आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नारी शक्ति है

Naree Shakti Hai
                
                                                         
                            हो जन्म धरती पर बेटी का,
                                                                 
                            
उसका बचपन सबको खूब सुहाय,
असाधारण साक्षात लक्ष्मी की वो संज्ञा पाय,
है विविध रुप धारिणी, तू भुवन में पूजी जाय।

उम्र बढ़े, तुझ पर रहें पलकों के साये,
अपने भाई में भी पहरेदार के तू दर्शन पाय,
क्यों मौज नहीं, तालीम रोक-टोक की खाय,
है विविध रुप धारिणी, फिर भी तू बनती पन्ना धाय।

न आकाश अछूता, दुर्लभ को कल्पना ने की साकार,
पाशविकता में भले दहन और होते हों अब अत्याचार,
माँ भारती की आरती साहा ने की जल सीमा पार,
है विविध रुप धारिणी, जग प्रकट करता तेरा आभार।

नारी ही शक्ति स्वरूपा, नारी ही काली बन जाय,
हठ स्वर्ण मृग की चाहे, रावण के चंगुल में फंसा जाय,
किंतु होकर खुद कलंकित, जग को वो पार लगाय,
है विविध रुप धारिणी, तू माता सीता कहलाय।

इतिहास कहे, नारी से युद्ध और हुई क्षति अंबार,
पर नारी ने भी कूद समर में, लाई है हरदम बहार,
रानी अवंती, दुर्गावती, पद्मावती और अनाम हजार,
है विविध रुप धारिणी, नारी तू साक्षात शक्ति अवतार।

☆राजेश कटरे

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर