आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हर लम्हा अपने आप से डरना पड़ा मुझे

                
                                                         
                            बस मेरा जुर्म, लीक पे चलना न आ सका,
                                                                 
                            
जुर्माना एक उम्र का भरना पड़ा मुझे।

ऐसा नहीं कि जिंदगी से प्यार ही न था,
दुनिया में सच के वास्ते मरना पड़ा मुझे।

दुनिया के उस तरफ़ भी तनिक रौशनी रहे,
रातों को चाँदनी-सा बिखरना पड़ा मुझे।

संसार वामनों को कहीं कम न आँक ले,
वामन का रूप इसलिए धरना पड़ा मुझे।
-राजेन्द्र वर्मा
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर