यह आख़िरी परीक्षा है
जब ज़िंदगी में कभी ऐसा लगे,
कि पूरी दुनिया तुम्हारे पीछे पड़ गई है,
मुश्किलें बहुत हैं,
घबराहट है, बेचैनी है,
और हर तरफ़ बस परेशानियाँ खड़ी हैं—
तो घबराना मत।
क्योंकि हर कठिन दौर
हमेशा रहने के लिए नहीं आता,
कुछ दौर तो बस
हमें भीतर से मजबूत बनाने आते हैं।
यह वही दौर है
जो शायद तुम्हारी पहली
और आख़िरी बड़ी परीक्षा है।
इसे भी धैर्य से पार कर लेना,
फिर ज़िंदगी कभी
तुम्हें इसी तरह नहीं आज़माएगी।
आज आँसू हैं तो बह जाने दो,
आज मन भारी है तो
थोड़ा ठहर जाने दो,
बस उम्मीद का हाथ
कभी मत छोड़ना।
याद रखना—
यह दौर भी गुज़र जाएगा,
और इसके बाद तुम वही नहीं रहोगे
जो आज हो।
तुम पहले से कहीं अधिक मजबूत होगे।
— रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X