आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्रेम की परिभाषा

                
                                                         
                            प्रेम की परिभाषा
                                                                 
                            

ज़िंदगी में एक बार किसी से
इतना प्रेम करना,
कि कोई पूछे—
“प्रेम क्या है?”
तो कोई परिभाषा याद न आए,
सिवाय आपके नाम के।

बस एक चेहरा,
एक याद,
एक आवाज़
गूँजती रहे मन में।

वो शख़्स,
जिसकी मौजूदगी ने प्रेम समझाया,
और जिसकी गैरमौजूदगी ने
उसे याद करना सिखाया।

जिसका नाम सुनते ही
दिल ठहर-सा जाए,
जिसकी आवाज़ के सिवा
कुछ सुनाई न दे,
और जिसकी याद के आगे
दुनिया की हर बात फीकी पड़ जाए।

शायद प्रेम यही है—
न कोई तर्क,
न कोई परिभाषा,
बस एक नाम,
एक चेहरा,
एक आवाज़…
और उम्र भर उसी का
मन में गूँजते रहना।
-रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
51 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर