आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अहंकार इंसान को अधूरा रखता है

                
                                                         
                            अहंकार इंसान को अधूरा रखता है
                                                                 
                            

अगर हमेशा अहंकार में रहोगे,
पैसे का घमंड, होशियारी का घमंड रखोगे,
तो इस दुनिया में सीखने को
तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं बचेगा।

क्योंकि जिसने खुद को पूर्ण मान लिया,
उसके भीतर सीखने की जगह कहाँ बचती है?
जिसे अपनी ही समझ पर नाज़ हो,
वह दूसरों की बात कहाँ सुन पाता है?

ज़िंदगी हर दिन कुछ सिखाती है,
हर इंसान कोई सबक दे जाता है,
मगर सीख वही पाता है
जो मानता है कि अभी बहुत कुछ जानना बाकी है।

पैसा हो या बुद्धि,
दोनों पर घमंड मत करना,
क्योंकि असली समझ यही है—
जितना जानो, उतना ही विनम्र रहना।

— रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 सप्ताह पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर