दिवाली इस तरह मनाई जाएगी
गरीबों को खाना खिलाया जाएगा
फिर आरती उतारी जाएगी
फिर दिए जलाये जाएंगे
राम जी का पुनर्वास होगा
माँ लक्ष्मी धरती पे आयेंगी
फिर आरती उतारी जाएगी
फिर दिए जलाये जाएंगे
महावीर जैन परलोक जाएंगे
गौतम बुद्ध घर वापस आयेंगे
फिर आरती उतारी जाएगी
फिर दिए जलाये जाएंगे
छठे गुरु घर वापस आयेंगे
यू खुशियाँ मनाई जाएंगी
फिर आरती उतारी जाएगी
फिर दिए जलाये जाएंगे
हर धर्म का एक ही रंग होगा
सब एक ही रंग में रगे जाएंगे
फिर आरती उतारी जाएगी
फिर दिए जलाये जाएंगे
सब एक दूजे को गले लगाएंगे
गिले शिकवे मिटाए जाएंगे
फिर आरती उतारी जाएगी
फिर दिए जलाये जाएंगे
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X