भगवान,
नई दुनिया दे दो
मेरी हस्ती की...
हर चीज़ बदल दो
अच्छी कर दो... सच्ची कर दो...
बस, मुझ गुनहगार को,
एक बार माफ कर दो
मैं, चीज़ें सही करने के लिए,
पूरी तरह से जी जान लगा दूं!
प्यास,
तू दूर रह मुझसे कुछ दिन... !
प्रयास,
से ठीक करूं, काफी हद तक दिल...
कुछ समय की रंजिश...
कुछ समय की झिलमिल...
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X