आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उंगलियों पर गिन-गिन,

                
                                                         
                            मोरपंख ।
                                                                 
                            

उंगलियों पर गिन-गिन,
मैं काट रही थी दिन,
वह मनमोहक छवि,
बंसी की मधुर बैन,
तुम्हारे दरस को व्याकुल नैन।

तुम्हारे गमन से निराश,
सदा रहती उदास,
फिर लेकर नई उमंग,
ऐसे उड़ आया हवा संग,
मोहन तुम्हारे माथे का मोरपंख।

कोई तान सुनाता मधुर रागिनी में,
तारों भरी इस यामिनी में,
ऐसे बैठा मेरे निकट आकर,
जैसे भेजा हो तुमने समझाकर।

समय के चक्र सब रोक दिए,
मेरे बहते अश्रु पोंछ दिए,
दशों दिशाओं में फैलाकर ,तुम्हारी भीनी सी सुगंध,
ऐसे उड़ आया हवा संग,
मोहन तुम्हारे माथे का मोरपंख।

किसे कहती अपनी विथा,
विरह का सागर अथाह,
मिला न जब कोई छोर,
लगी टूटने श्वासों की डोर।

मधुवन से गोकुल देश,
तुम्हारा लेकर संदेश,
फिर भरकर इस जीवन में नए रंग,
ऐसे उड़ आया हवा संग,
मोहन तुम्हारे माथे का मोरपंख।

गिरधर ,गोपाल,कुंज बिहारी,
सांवरा, मोर मुकुट धारी,
भांति-भांति के लेकर नाम,
सब पूछते कब आएगा श्याम?

करके दूर मिलन की हर बाधा,
कब आओगे ?प्रतीक्षा में ,तुम्हारी राधा,
इस मनमोहिनी छवि को ,करके हृदयंगम,
ऐसे उड़ आया हवा संग,
मोहन तुम्हारे माथे का मोरपंख।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर