हम चाहें अगर, तो हो सबका भला
अपनी दुआ में इतना असर चाहिए
यह दुनिया है खूबसूरत हसीं
खूबसूरत अपनी भी नजर चाहिए
इस जहां का जन्नत हमको प्यार लगा
हमको जन्नत नही मर कर चाहिए
जहां चाहे बसा दे मोहब्बत की दुनिया
दीवानों को ना कोई घर चाहिए
कहां रुकते हैं कभी इरादें वाले
नहीं इनको कोई डगर चाहिए
हम चाहें हमारी कश्ती भिड़े तूफानों से
अपनी कश्ती को साहिल नहीं
समंदर चाहिए, भंवर चाहिए
अगर खुद से कुछ हासिल कर ना सके तो
भीख में नहीं जीवन का गुजर-बसर चाहिये
हम चाहें अगर, तो हो सबका भला
अपनी दुआ में इतना असर चाहिए
यह दुनिया है खूबसूरत हसीं
खूबसूरत अपनी भी नजर चाहिए
-रविन्द्र अमन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X