आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

‎औरत हो आस पास कोई कालेज देख लो

                
                                                         
                            औरत का दिमाग़ तो घुटनों में होता है
                                                                 
                            
‎औरतों ने ही रामायण और महाभारत करवा दी
‎औरत तो नरक का द्वार होती है
‎औरत ही सर्वनाश का कारण होती है
‎औरत जो न कराए वो कम है
‎इन्हें तो कोई काम धाम ही नहीं है
‎इनका जन्म तो सिर्फ रसोई के लिए ही हुआ है
‎जिस घर में औरत की बात मानी जाती है
‎उस घर का सत्यानाश हो जाता है
‎औरत हो धीमे बोलो
‎औरत हो कम बोलो
‎औरत हो मत खेलो
‎औरत हो ढंग से बैठो
‎औरत हो अकेले मत घूमो
‎औरत हो आस पास कोई कालेज देख लो
‎औरत होकर दूसरे शहर में पढ़ने जाओगी?
‎औरत होकर गाड़ी चलाओगी
‎औरत हो आस पास कोई काम देख लो
‎नौकरी के लिए दूसरे शहर जाओगी ?
‎आदि इत्यादि
‎इनकी गालियों में औरत
‎इनके जोक्स में भी औरत
‎फिर भी पर्दे में औरत
‎घर में कैद भी औरत
~प्रिया वर्मा प्रिया
‎
‎
‎
‎
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर