आंखों के दो कोर तेरी यादों के हवाले है
इन छलकते आंसूओं पे मेरा इख्तियार नही है
जानता हूं कि इस जनम ना होगें रूबरू अब
नादान दिल मगर समझने को तैयार नही है
सर पर तेरा साया था और जीते थे बेपरवाह
मेरा अल्हड़ बचपन लौटने को तैयार नही है
ये ही घर था बिखरी थी सब तरफ रानाइयां
बहारों का मौसम आए अब ईंतजार नही है
तुम तो कहते थे खेल-खेल मे कट जाएगा
कह दो फिर यह जीवन है मंझधार नही है
चलो सुना दें दुनिया को जीवन गीत 'शैल'
बड़ी बेवफा है सांसें इनका ऐतबार नही है
प्रकाश रंजन 'शैल'
मो 7762041111
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X