आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन मेरा मसान होता जा रहा

                
                                                         
                            मन के धनुष का कमान खोता जा रहा
                                                                 
                            
न जाने क्यूं इतना परेशान होता जा रहा
न कोई आरजू न तकल्लुफ न शिकायत कोई
मन मेरा मसान होता जा रहा

न आ रही नींद न ख्वाब अच्छे लग रहे
मुझे सभी सच्चे अब झूठे लग रहे
जैसे मानो हर बात का प्रमाण मांगना चाह रहा
मन मेरा मसान होता जा रहा

दुनिया भर के छलावे मुझे भा नहीं रहे
न अन्न चाह रहा न प्यास मेरी बुझ रही
मन जैसे विचारों खदान होता जा रहा
मन मेरा मसान होता जा रहा

किसी ने चिंगारी लगा दी हो जैसे
और एक तेज झोंका इसे चला रहा
न जाने मेरा ध्यान कहां जा रहा
मन मेरा मसान होता जा रहा
-प्रज्ञा 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर