बच्चा तो रहता ही है
मां की कोख में
नौ महीने
इस दौरान रहता है
वह जुड़ा
अपनी मां से
लेकिन पैदा होने के बाद भी
बच्चे से अपन इ
भावनात्मक स्तर पर
रहती है जुडी मां
ताउम्र
एक हादसे में
जल की उत्तल तरंगों के बीच
थे मां-बेटा दोनों
एक लाइफ जैकेट में
बेटे को अपने सीने से
चिपका कर
राखी हुई मां
थी इसी उम्मीद में
कि शायद बचा लेगी
लाइफ जैकेट दोनों को ही
अफ़सोस
टूट गई उम्मीद
और सांसों की डोर
पर अंतिम समय तक
नहीं छोड़ा मां ने
हाथ बेटे का
मां की इस असीम ममता का
क्या मिल सकता है
कोई और नज़ीर
रख देगा यह वाकया
हर किसी शख्स का
दिल चिर।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X