आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

विश्व कप क्रिकेट 2011 न्यूज़ीलैंड-कनाडा

                
                                                         
                            लगभग ढाई वर्ष के बाद,
                                                                 
                            
वानखेड़े सज कर तैयार हुआ।
इस विश्व कप के पहले मैच
का आयोजन स्वीकार किया।।

क्वार्टर फाइनल में जगह हेतु,
उतरे न्यूजीलैंड और कनाडा।
दोनों के मजबूत इरादे,
चले करने एक नया धमाका।।

पहले बैटिंग करने उतरी,
अनुभवी टीम न्यूजीलैंड।
गेंदबाजों की हुई पीटाई,
बड़ा स्कोर बनाया न्यूजीलैंड।।

टेलर ने वहां कहर बरपाई,
44 गेंदों पर बना गए 74 रन।
ब्रैंडन ने वही दिखाई गहराई,
लगाया एक शानदार शतक।।

इन दोनों की मदद लेकर,
कीवी खड़ा किए 358 रन।
कनाडा को विजय हेतु,
लक्ष्य दिए विशाल 359 रन।।

कनाडाई लक्ष्य लिए मैदान में उतरे,
तीन विकेट मात्र पचास रन पर गंवा दिए।
आशीष हँसारा ने फिर पाली को संभाला,
चौथे विकेट के लिए 125 रन जोड़ दिए।।

आगे के बल्लेबाज,
कुछ कर नहीं पाए।
जीत रही कोसों दूर,
हार को वे गले लगाए।।

कुल 261 / 9 रन ही बना पाए,
8 गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाए।
बिन विटोरी संग कीवी मैच जीत गए,
क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर गए।।

ब्रैडन टेलर की आंधी में,
टिक नहीं पाया कनाडा।
गेंबाजी बल्लेबाजी दोनों में,
बौना साबित हुआ कनाडा।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर