आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

विश्व कप क्रिकेट 2011 भारत आयरलैंड

                
                                                         
                            इस विश्व कप में अभी तक,
                                                                 
                            
जो सबसे बड़ा था उलटफेर।
आयरलैंड ने इंगलैंड को,
बंगलुरू में कर दिया है ढेर।।

भारत जीता बांग्लादेश से,
हालांकि उसने दी अच्छी टक्कर।
इंगलैंड से रहे बराबरी पर,
इस मैच में है आयरलैंड से टक्कर।।

आयरलैंड, बांग्लादेश से हार गया,
लेकिन इंगलैंड को हरा चुका था।
वहीं भारत, इंगलैंड से बराबरी पर था,
और बांग्लादेश को हरा चुका था।।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़े दोनों,
भारत और नटखट आयरलैंड।
भारतीय कप्तान टॉस जीतकर,
पहले बल्लेबाजी को उतरा आयरलैंड।।

शुरुआती झटकों के बाद उबरा,
तीसरे विकेट के लिए जोड़े 113 रन।
ओपनर पोर्टर फील्ड ने बनाए,
इस मैच का सर्वाधिक रन।।

सातवें विकेट में जोड़े 71 रन,
बैटिंग में है गहराई बता गए।
छक्कों का शतक इस मैच,
विश्व कप का पोर्टर लगा गए।।

भारतीय गेंदबाज असरदार नहीं दिखे,
पीयूष और हरभजन कुछ नहीं कर पाए।
स्पिनर खाता भी नहीं खोल पाए,
तेज़ गेंदबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए।।

जब भारतीय गेंदबाज असहाय दिखे,
मैच के हीरो युवराज ने दहशत बनाई।
आयरलैंड के बल्लेबाजों के नाकों में,
युवराज ने कारगर नकेल लगाई।।

जीवन का किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन,
31 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
आयरलैंड के बढ़ते कदम को,
खतरनाक होने से रोक पाए।।

एक अनहोनी उलटफेर को,
युवराज ने विराम लगा दिया।
आयरलैंड के खतरनाक होते इरादे को,
आगे बढ़कर मजबूती से रोक दिया।।

47.5 ओवर खेल सारे विकेट,
दो सौ सात रन पर गंवा दिए।
भारत को जीतने के लिए,
208 रन की चुनौती पेश किए।।

पिच के बदलते मिजाज के आगे,
भारतीय संघर्ष करते नजर आए।
इस लक्ष्य को पाने में छूटे पसीने,
चार विकेट 100 रन पर लुटाए।।

25वें ओवर तक 118 रन पर,
आयरलैंड जहां दो विकेट गवाएं।
इसी जगह पर भारत ने,
107 रन पर चार विकेट है गवाएं।।

युवराज, यूसुफ पठान ने,
खेली यहां बेहतरीन पारी।
छठे विकेट के लिए जोड़े,
नाबाद बेशकीमती 43 रन।।

जिम्मेदारी पारी खेली युवराज ने,
पचहत्तर गेंदों में बनाए पचास रन।
यूसुफ खेला वही विस्फोटक पारी,
24 गेंदों पर जड़ दिए 30 रन।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर