आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जमघट में तन्हा आदमी

                
                                                         
                            जमघट में तन्हा आदमी
                                                                 
                            

सूनी-सूनी सी गलियाँ, शरारतें नहीं पनघट में,
मरती संवेदनाएँ, आँख में आँसू नहीं मरघट में।।

साफ़ दिखता है सिकन, माथे की हर सिलवट में,
आपाधापी से परेशान, बेचैन नींद की करवट में।।

गुज़रता है सारा दिन भागदौड़ और खटपट में,
स्वयं को ही तलाशता तन्हा आदमी जमघट में।।

दर्पण में निहारता अक्स, चेहरों के जंगल में,
शिखर से भी संतुष्ट नहीं, ख्वाहिशों के दंगल में।।

रिश्ते भी अब सिमट गए हैं मतलब की चौखट में, अपनापन ढूँढ़ता फिरता मन, रिश्तों की आहट में।।

हँसी अधरों पर रहती, पीड़ा छिपी है घूँघट में,
भीतर उठते तूफ़ान दबे, मन की गहरी घूटन में।।

बाहर उजालों का मेला, भीतर गहन अँधेरा है,
हर चेहरा यहाँ मुसाफ़िर, हर इक मन बसेरा है।।

जिसने जीता जग सारा, खुद से वही अकेला है,
यूँ कहने को तो दुनिया में रिश्तों का बड़ा रेला है।।

कब ठहरेगा मन थोड़ा, कब टूटेगा यह भ्रम-जाल,
कब सुनेगा भीतर की आवाज़ , कब करेगा खुद से सवाल?

- प्रदीप सोनसर्व

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
42 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर