आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वह तूफ़ान से पहले की खामोशी थी।

                
                                                         
                            मैं खुद से कल मिली थी,
                                                                 
                            
जब साँझ अकेली ढली थी,
न कोई साथी, न कोई सहारा,
न कोई अपना, न कोई किनारा।
मेरे संग लता-बल्लरी थी,
हर पत्ती मेरी हमसफ़र बनी थी,
मंद पवन कुछ कहती थी,
मानो मेरी पीड़ा सहती थी।
नयनों में नीर भरा था,
हृदय मगर फिर भी खरा था,
ओठों पर मौन सजा था,
मन में कोई दीप जला था।
मैंने खुद से प्रश्न किया—
“कब तक यूँ ही टूटती रहोगी?”
अंतर से आवाज़ उठी—
“कब तक दूसरों में खुद को खोजोगी?”
जो पीड़ा थी, वही प्रेरणा बनी,
जो ठोकर थी, वही साधना बनी,
जो आँसू थे, वही अभिव्यक्ति बने,
जो बिखरे स्वप्न थे, वही शक्ति बने।
न हाथ किसी का मिला मुझे,
न छाँव किसी की मिली मुझे,
मैंने अपने घाव सँवारे,
अपने ही दीप से रात सँवारे।
कल तक मैं सहारा ढूँढ़ रही थी,
आज स्वयं आधार बनी हूँ,
कल तक मौन खड़ी थी जग में,
आज स्वयं हुंकार बनी हूँ।
जिसे मेरी कमजोरी समझा,
वही मेरी तैयारी थी,
जिसे मेरी चुप्पी समझा,
वह तूफ़ान से पहले की खामोशी थी।
मैं नारी हूँ—निरुपाय नहीं,
मैं नारी हूँ—लाचार नहीं,
मैं टूटूँगी तो निखरूँगी,
मैं झुकूँगी तो उभरूँगी।
कल मैं खुद से मिली थी,
तभी अपनी शक्ति मिली थी,
अब दुनिया चाहे जो कहे—
मैं अपनी पहचान स्वयं लिखूँगी,
क्योंकि मैं कल भी मैं थी…
और आज भी मैं ही हूँ!.. 
-पूनम कुमारी 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
38 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर