सुबह की रौशनी तुम्हारे लिए हो
रात की चाँदनी तुम्हारे लिए हो
फूलों की महक तुम्हारे लिए हो
हवा की लचक तुम्हारे लिए हो
इनसे गुफ्तगू तुम कर पाओ और
सभी सरगोशियाँ तुम्हारे लिए हो
कुछ समय तुम हसीं बिता पाओ
सब मदहोशियाँ तुम्हारे लिए हों
बहुत हुआ अब,नित आगे बढ़ो
क़ायनात की दुआएं तुम्हारे लिए हों
-पूनम भाटिया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X