तेरी यादों से दूर मुझे सोने दे थोड़ी देर
तू खुद में है सिमटा मुझे भी खुद में सिमटने दे थोड़ी देर
एक आरज़ू है आज जीने की थोड़ी देर
मैं मुझ में खोकर खुद ही से मिलना चाहती हूँ थोड़ी देर
बड़ी तलब हुई है मुस्काने की थोड़ी देर
तसल्ली से खुद की हर साँस सुनना चाहती हूँ थोड़ी देर
बन्धनों को तोड़ने की कसक है थोड़ी देर
तय सीमाएं हैं पर मैं सीमाहीन होना चाहती हूँ थोड़ी देर
की है कवायद कुछ ठहरने की थोड़ी देर
सूखी निगाहों खाली पनाहों को भरना चाहती हूँ थोड़ी देर
तेरी यादों से दूर.....
-पूनम भाटिया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X