तू ना डरे और ना थके
मैं तुझमें हिम्मत भरती हूँ
तू कर आगाज़ रख आवाज़
मैं तुझे हुनरमंद कहती हूँ
तू भर साहस और बढ़ा कदम
मैं तेरे साथ ही चलती हूँ
तू चाह आकाश और छू तारे
मैं तुझे राह समझाती हूँ
तू चुन सुमन और बना सुगंध
मैं तुझे आब सा चमकाती हूँ
तू है मेरे नयनों का तारा
मैं मां हूँ बस दुआएं देती हूँ
-पूनम भाटिया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X