आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माँ की ममता

                
                                                         
                            माँ, तुझमें ही दिखे मुझे सारा संसार,
                                                                 
                            
तेरे बिना यह जीवन लगे बेकार।
माँ, तुझमें ही बसा है मेरा हर एक जहाँ,
तेरे बिना सूना लगे ये आसमाँ।

माँ, तुझ बिन मैं भी मैं नहीं,
तेरे बिना धुंधला है जीवन का यह दर्पण।

माँ, तुझ बिन फूलों में रंगत कहाँ,
हवा में भी कोई सरगम कहाँ।
तुझसे ही धूप सुनहरी लगती है,
तेरे बिना चाँदनी भी फीकी लगती है।

तेरे हाथों के पकवानों में जो स्वाद है,
वो दुनिया के हर व्यंजन से खास है।
माँ, तुझ बिन पंखों को उड़ान कहाँ,
कलियों को भी मुस्कान कहाँ।

माँ, तुझ बिन आँगन सूना-सूना है,
तेरे बिना हर सपना अधूरा है।
मिट्टी में भी खुशबू खो जाती है,
जब तेरी ममता दूर हो जाती है।

माँ, तू ही मेरी पहचान, तू ही मेरा मान,
तेरे बिना अधूरा हर अरमान।
तू है तो हर खुशी अपनी सी लगती है,
वरना ये दुनिया भी बेगानी सी लगती है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर