विश्वास और समर्पण, से ही अलंकरण है
हर पल सनम मुझे तो, तेरा हुआ स्मरण है
इस ज़िन्दगी का साजन, हर इक सिंगार तुमसे
तेरे ही क़दमों में अब, जीवन भी और मरण है
सुख- दुख निभाए हमने, तो साथ-साथ सजना
दुख भी तिरा ख़ुशी से, मैंने किया वरण है
मैं ख़्वाबों में हूँ खोई, तेरे पिया सदा से
तेरे ख़यालों में अब, दिन-रात जागरण है
इक़रार प्यार का भी, 'पारुल' करे तो कैसे
तू प्यार का तो अब तक, समझा न व्याकरण है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X