जिसने सँभाला अब तक आगे भी सँभालेगा वही
बच्चे हैं उसके, सीने से अपने लगाएगा वही
क्यूँ ख़ौफ़़-ए-मुस्तक़बिल से मौजूदा समय बेकार हो
हम आज को देखेंगे तो, कल को निखारेगा वही
लाया ज़मीं पर वो हमें, अपना बना मेहमान है
हम फ़िक्र अपनी क्यों करें, रोटी खिलाएगा वही
हमको सुलाना भी, जगाना भी, उसी के हाथ में
उसने सुलाया है तो, फिर हमको जगाएगा वही
हम फूल हैं बागों के उसके, वो हमारा बागबान
वो प्यार से अपने ही सींचेगा, खिलाएगा वही
एहसास में मौजूद 'पारुल' ने उसे पाया सदा
विश्वास मेरा है मुसीबत से निकालेगा वही
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X