रहबर जो मुझे मिटा रहा है
उससे नहीं अब गिला रहा है
सौ रंग थे दोस्ती के उसके
इक रंग फ़रेब का रहा है
जिस पर किया था भरोसा मैंने
वो मेरी हँसी उड़ा रहा है
छुप छुप के उसी को चाहा दिल ने
फिर भी तो वो बे-वफ़ा रहा है
तस्वीर है आँखों में उसी की
साँसों में भी वो समा रहा है
चाहा तो है दूर उससे जाना
दिल है कि क़रीब ला रहा है
एहसास-ए-शिकस्त-ओ-मुस्तरद भी
आईना मुझे दिखा रहा है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X