यूँ चुराया सर-ए-बाज़ार मेरा दिल तू ने
कर लिया जान गिरफ़्तार मेरा दिल तू ने
जन्मों-जन्मों का है ये नाता सनम अपना तो
कर लिया अपना तरफ़दार मेरा दिल तूने
साथ और हाथ ये छूटे न पिया अब ता-उम्र
कर लुभाया है चमत्कार मेरा दिल तू ने
चैन मिलता नहीं तुझको बिना देखे साजन
कर दिया है यूँ ही बीमार मेरा दिल तू ने
अपने सर आँखों पे रखता तू मुझे जीवन में
रक्खा सर पे बना दस्तार मेरा दिल तू ने
आई है रात सुहागों की ये सौभाग्य से
सीने में रक्खा है सरकार मेरा दिल तू ने
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X