जो तू नहीं मिला मुझे
रहा यही गिला मुझे
बिना मिले बिछड़ गए
मिला यही सिला मुझे
बताया दिल ने ही तेरे
यहां न दाखिला मुझे
अभी तेरा यकीन है
यही इक इब्तिला मुझे।
लगी जहां तन्हाई थी
मिला तो काफ़िला मुझे।
मेरी है इल्तज़ा यही
साकी तू तो पिला मुझे।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X