आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

काल के गाल में पुरी दुनिया ।

                
                                                         
                            काल से कोई बच ना पाया रे बंदे ।
                                                                 
                            
काल से कोई बच ना पायेगा ,
चकाचौंध की रोशनी में ,
प्रलोभन की चाशनी में डुब के ,
मायाजाल के नगरी में ,
काल के गाल में समा जायेगा ।

काल धरने से पहले अपना सुधर्म निभा ले ,
गाले प्रेम का गीत ,
मानवता का धर्म निभा ले ,
प्रेम से जुड़े प्रित हरि ,
मन जुडे मित ,
कण -कण में विराजे हरि ,
तृण -तृण से कर ले मित ,
संचित धन सब धरा रह जायेगा धरा में ,
अमर हो जायेगा तेरा कृत्य ।

काल से कोई न बच पाया रे बंदे ,
काल से ना कोई बच पाएगा ,
किस्मत के लकीरों से मायाजाल की नगरी में लगा लो रेस ,
किसी को मिलेगा अमन ,
किसी का खिलेगा चमन,
किसी की नसीब बंजर जमीन में सपनों का गुल उगायेगा ।

ये अंहकारों के सौदागर
मत कर तुम गुमान इतना
मिट्टी में पनपी तिनका है मिट्टी का ,
मन की चंचल से कनक कंचन की कवच मत बना ,
ये कनक की हृदय है मिट्टी में ।

हम भी यहां फकीर ,
तुम भी यहां फकीर ,
हम फकीरों का यहां क्या अफसाना ,
किराए की कुटिया में अंहकार की दिये क्यों जलाना ,
संचय धन से इस मिट्टी का क्या रे पगला ,
किसी की हाथों में खुदा ने खिंची नहीं ऐसी लकीर ,
संचय धन जीत कर ले जाए स्वर्ग धीर । ॥

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर