तू सच्चे प्रेम की भाषा है ,
तू मेरे जीवन की आशा है
तेरे प्रेम के बारे मे ,गुणगान करने को शब्द नहीं
तेरे प्रेम के बिना, जीवन का कोई अस्तित्व नहीं
सच्चे प्रेम की भाषा, मैने तुमसे ही सीखी है
जीने की अभिलाषा, मैने तुमसे ही सीखी है
मां नाम से ही मुंह भर आता है,
इस नाम के पीछे, जाने कितनी गाथा हैं
तू सच्चे प्रेम की भाषा है, तू ही मेरे जीवन की आशा है।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X