आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उड़ता वही है जिसका लॉन्चिंग पैड आबाद होता है।

                
                                                         
                            ये जो सड़क दर सड़क नग्नता का उन्माद होता है।
                                                                 
                            
इसकी जड़ मे अराजकता का महीन खाद होता है।
चोर डकैत मिल बाँटकर खाते रहे इस व्यवस्था को,
ख़ाइन पर इनायत मे ही आइन का सलाद होता है।
पहले चुनाव लगे,फिर चुना लगा,अब फ़िर है चुनाव,
हमे या तो चुना याद है या फ़िर चुनाव याद होता है।
उसने सिर्फ वोटर नही काटे , नाफ़ पर तीर मारा है ,
जो वो कांट रहा है वही तो हमारी बुनियाद होता है।
न सैटेलाइट लॉन्च हुआ , न ही पार्टी हो पाई कभी,
उड़ता वही है जिसका लॉन्चिंग पैड आबाद होता है।
-जयंत दिक्षित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
53 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर