आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दो छोटी ग़ज़लें

                
                                                         
                            कोसने दो, उसके कोसने से क्या होगा।
                                                                 
                            
ये मत सोचो कि यू सोचने से क्या होगा।
वो भी मंझा हुआ है,वोभी ये जानता है,
इस विधायिका को रोकने से क्या होगा।
इमारतें गिरती है,फिर सरकारें चलती है,
चंद भ्रष्ट बाबुओं को दोषने से क्या होगा।
कौरवों ने हार का मर्म नहीं समझा कभी,
कृष्ण के माथे कलंक पोतने से क्या होगा।

बेमानी तुम्हारा हरेक वार,हर घाव निकला।
तुम हिलाते रहे,वो अंगद का पांव निकला।
कुछ किया भी नहीं , कुछ करने नहीं देता,
जहां कही मुँह खोला , काँव काँव निकला।
हुक्मरानों ने अवाम का ख़ूब इलाज़ किया,
डेंगू की दवा पहुंची, हैजे का गांव निकला।
बेवजह बस्ती में काटते फिर रहे कुत्तों की,
जांच में नेता का 'दिमागी ' प्रभाव निकला।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर