आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जल का मोल

                
                                                         
                            प्यारी धरती, कुछ नही कहती है,
                                                                 
                            
सीने पर हर वार सहती है,
जख़्म भुला कर वो अपना
सबको खुशहाली देती है,

बूंद बूंद को तरसते लोग,
फिर भी नही समझते लोग
पानी का कोई मोल नही,
जल बर्बाद करते लोग,

आने वाली पीढ़ी को,
तुम क्या देखकर जाओगे,
पानी के लिए जंग लडेंगे,
बेमौत लोग मारे जायेंगे,

अभी नही तुम चेते तो,
कल तो देर हो जायेगी,
नदी नाले सब सूख गये,
कैसे धरती की प्यास बुझेगी।

हे पथिक,
श्रृंगार धरा का , कौन करे
अब काम यही कर जाओ तुम
जल बचाओ, वृक्ष लगाओ ,
जीवन मे अमर हो जाओ तुम।

"नीरज सिंह "
टनकपुर(चम्पावत)
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर