आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उसने अपना सारा दुःख है बिसराया।।

                
                                                         
                            मिटटी के बनाकर खिलौने,
                                                                 
                            
तूने संसार है बनाया।
नये नये रंगों से सजाकर,
यह संसार है सजाया।।

किसी को बनाया राधा,
किसी को श्याम है बनाया ।
ओ मालिक तेरी महिमा,
कोई भीआज तक न जान पाया।।

हर एक खिलौने को उसका रोल है बताया,
किसी को बेटा तो किसी को मां है बनाया।
इस दुनिया के रंगमंच पर तूने,
हर किरदार है बनाया।।

डोर पकड़ी है खुद के हाथों में,
खुद की मर्जी से है नचाया।
ओ मालिक तेरी महिमा,
कोई भी आज तक न जान पाया।।

मोह माया का बुना है ताना बाना,
कोई इससे है बच न पाया।
जो भी फंसा इस भंवर में,
मर कर भी छूट न पाया।।

जीवन भर तूने अपने इशारों पर,
हर किरदार है नचाया।
कभी हंसना तो कभी रोना,
तूने हर रंग है मिलाया।।

कभी थी पानें की खुशी,
तो था कभी खोने का ग़म।
हर एक ने तेरे दर पर शीश है झुकाया,
न जाने तूने कैसा संसार है बनाया।।

मिटटी के बनाकर खिलौने,
तूने संसार है बनाया।
नये नये रंगों से सजाकर,
यह संसार है सजाया।।

रिश्ते बनाए तूने अनेकों,
पर एक रिश्ता अनमोल बनाया।
मां बेटे का रिश्ता खूब बनाया,
उस रिश्ते में तूने मीठा बड़ा मिलाया।।

जब जब भी रोया जग में बेटा,
मां ने सीने से उसे लगाया।
पाकर मां का आंचल,
उसने अपना सारा दुःख है बिसराया।।

हर रिश्ते नातों में तूने ,
मतलब का रंग है मिलाया।
एक ही था वो रिश्ता जग में,
जिस पर तेरा रंग नहीं है चढ़ पाया ।।

हर रिश्ते नाते है झूठे जग में,
सच्चा मां बेटे का रिश्ता बनाया।
पाकर मां का आंचल,
उसने अपना सारा दुःख है बिसराया।।
-राहुल भारद्वाज
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर