आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शिक्षा में संस्कार

                
                                                         
                            शिक्षा में ज्ञान का ,आधार होना चाहिए ।
                                                                 
                            
किताबी ज्ञान नहीं,संस्कार होना चाहिए।।

इतिहास,भूगोल,साइंस,हिंदी अंग्रेजी के।
संस्कृत व्याकरण, साभार होना चाहिए।।

अक्षर ज्ञान से नहीं,साविधि शिक्षा ज्ञान।
मर्म की हो समझ,व्यवहार होना चाहिए।।

चेतन की उर्वरा शक्ति ,को जानो पहचानो।
प्राविधिक शिक्षा भी ,साकार होना चाहिए।।

दया,त्याग, करुणा की,सुगंध से महकाओ।
ज्ञान दीप जला,दूर अंधकार होना चाहिए।।

बंजर धरती पर कर्मो के,बीज नही जब रोपे।
सत्कर्मो के भावों का,सत्कार होना चाहिए।।

परिचयी नेह:--
संस्कार आचरण तुम्हारा,बोध तुझे करवाता।
'श्री'मानवता अमिट छाप,संसार होना चाहिए।।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर