बड़ी संशय थी मेरे अंदर।
मेरी मुश्किलें थी बड़ी समंदर।।
कम करता पर कमी नहीं आती।
बस सोंचकर आँखें आँसू बहाती।।
फिर मैंने सोचा!
रोने से आँखों की दीप्ति चली जाएगी।
मुश्किलें तो फिर भी बनी रह जाएंगी।।
रोने से अच्छा इनको साथी बना लूँ।
ये मुझसे मजा लेती मैं इनसे मजा लूँ।।
मेरी दोस्ती भइया खूब जम गयी।
हर मुश्किल अब मेरी दोस्त बन गयी।।
"मुकेश भारती"
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X