वो देती थी जो बददुआ तो काम आई,
वफ़ा की सारी जफ़ा तो काम आई।
बुलाया उसने जब महफ़िल में हमको,
पुरानी कोई खता तो काम आई।
अंधेरों से जो डरते थे उम्र भर,
वही शब-ए-ग़म की हवा तो काम आई।
लगाए थे जो हमने जख्म दिल पर,
दुआ के साथ दवा तो काम आई।
भुलाना चाहा था जिसको ज़माने में,
वही भूली हुई सदा तो काम आई।
"शिबली" अब नाम क्या लें उनका महफ़िल में,
किसी की दी हुई सजा तो काम आई।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X