उदासी के सफ़र में इक पनाह हो जैसे,
ये सूनी आँख मेरी ख्वाबगाह हो जैसे।
थके क़दमों को मंज़िल का पता मिल जाए,
अँधेरे में चमकती कोई राह हो जैसे।
बिखरती ज़िंदगी को इक सुकूँ मिलता है,
बचे तूफ़ाँ से दिल जो अब तबाह हो जैसे।
उतर आता है चंदा उस झरोखे से कभी,
उजाला बाँटती कोई निगाह हो जैसे।
दबे होंठों से जो निकली नहीं महफ़िल में,
यहाँ लफ़्ज़ों में ढलती कोई आह हो जैसे।
ज़माने भर के ग़म हँस कर भुला देता हूँ,
कि हर तन्हाई मेरी अब गवाह हो जैसे।
हक़ीक़त की तपिश से दूर रहता हूँ मैं 'आसिफ़',
तिरे दम से ही रौशन ख़्वाबगाह हो जैसे।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X