आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हैप्पी स्माॅग डेज़ दिल्ली

                
                                                         
                            मुफ़्त मिलेगा यहाँ सभी कुछ,
                                                                 
                            
खर्च ना होंगे धेले।
मुफ़्त मिलेगा बिजली पानी,
मुफ़्त मिलेंगे चेले।।
मुफ़्त मिलेंगे मास्क तुम्हें अब,
मुफ़्त धुंध की झालर।
दिल्ली रानी नज़र लगे ना,
लो ओढ़ो काली चादर।।
बचपन,यौवन और बुढ़ापा,
मुफ़्त मिलेगी खांसी।
सांसों को भी यहाँ तुम्हारी,
मुफ़्त मिलेगी फांसी।।
धूल-धूल दिल्ली की धरती,
धुआँ-धुआँ है अम्बर।
सारी दिल्ली हांफ रही है,
बनी गैस का चैम्बर।।
रन फार युनिटी सफल बनाएं,
चलो लगाएं दौड़।
जाति धर्म के भेद भुलाकर,
चलो चलें कहीं और।।
माया अग्रवाल (वीणा)


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर