आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

निर्णय

                
                                                         
                            निर्णय लेने में जो डरते हैं,
                                                                 
                            
वो जीवन में सदा पिछड़ते हैं,

अपना निर्णय जो दूसरों पर फेंकते हैं,
वो जिंदगी पथ पर, हमेशा रेंगते हैं,

गलत निर्णय बहुत कुछ सिखाते हैं,
सही निर्णय सफलता दिलाते हैं,

निर्णय लेना, स्वयं का अधिकार है
सही, गलत दोनों समान भाव से स्वीकार है,

निर्णय ना लेना, एक बौद्धिक विकार है,
निर्णय लेना, मस्तिष्क का विस्तार है,

सफल वही हुआ, जिसने सही समय पर निर्णय लिया,
उसने फिर, उस निर्णय को सही, प्रमाणित किया,

निर्णय क्षमता, अनुभव के साथ निखरती है,
ये वो गुण है, जो सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर