आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फलसफा

                
                                                         
                            मेरी जिंदगी का बस यही फलसफा है,
                                                                 
                            
नुकसान भी कोई ना हो, ना ही नफा हो,

जरूरत पूरी होती रहे, ये ही काफी है,
गुनाह कोई ना हो, ना ही माफी हो,

रईस नहीं बनना, ना ही फकीर हो,
कोई काम करूं ऐसा, जो एक नजीर हो,

गर बन सके मिशाल कोई, बहुत ही अच्छा है,
ना बादशाह बने तो, कम से कम, एक वजीर हो

कोई आरजू नहीं है, ना ही कोई गिला है,
जो मिल गया, वो मुझको तकदीर का सिला है,

दौलत का नहीं शौक, ना शौक मशहूरियत का,
बस इतना चाहता हूं, मेरा दिल अमीर हो।

कर जाना चाहता हूं, मै वसीयत ए जिंदगी,
मेरा हमनवा ना हो कोई, ना ही कोई पीर हो।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर